लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पं. नरेन्द्रनाथ धर (सरोद) एवं पं. स्वपन शिवा (तबला) को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है…

इस वर्ष केंद्र ने शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अपने आजीवन और जबरदस्त योगदान के लिए संगीत के दो विश्व प्रसिद्ध कलाकारों को 19वें एम.एल. कौसर पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जिनके नाम हैं दिल्ली के प्रसिद्द तबला वादक एवं गुरु पंडित विनोद पाठक और चंडीगढ़ के जाने माने सितार वादक पंडित हरविंदर शर्मा। यह शानदार कौसर अवार्ड समारोह 15 अक्टूबर, 2024 को शाम 6:30 बजे से टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह के बाद अवार्डी कलाकारों द्वारा तबला और सितार वादन का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में सभी कला प्रेमियों का स्वागत है और वे सादर आमंत्रित हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वप्रसिद्ध मोहन वीणा वादक पदमविभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट पधारेंगे और अवार्ड प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी कला प्रेमियों का हार्दिक स्वागत है।

300वी मासिक बैठक की रजत जयंती पर दो दिवसीय मासिक बैठक का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर को

इसके साथ ही पिछले 25 वर्षों से लगातार चली आ रही मासिक बैठकों के रजत जयंती के अवसर पर केंद्र की 300वी मासिक बैठक का आयोजन 10और 11 अक्टूबर को किया जा रहा है जिसका एक पोस्टर भी जारी किया गया। दो दिवसीय मासिक बैठक की रजत जयंती के अवसर पर प्रतिभाशाली एवं जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इन में देबसागर मालिक (संतूर ) उस्ताद बाबर लतीफ़ (तबला ) , वाणी राओ (गायन ) एवं सौमेन भट्टाचार्य (सितार ) अपनी प्रस्तुतियां पेश करेंगे।