लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने बांटे लड्डू और लोगों को दी बधाई…

चंडीगढ़ 9 जून 2024 भाजपा चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर एक दूसरे को लड्डू खिलाने के उपरांत बधाई दी और सेक्टर 45 वर्ष 46 मार्किट में दुकानदारों को लड्डू बाटें और खुशी का जश्न मनाया। यह आयोजन भाजपा चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपिंदर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, जिसमें भाजपा के समर्थक व महिलाएं मौजूद रही।

इस अवसर पर भूपिंदर शर्मा ने कहा कि यह सभी के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का तीसरी बार नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में देश का विकास किया है और अब देश विकास की पथ पर ओर अधिक अग्रसर होगा।

उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।