लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास में अति सहायक होतीं हैं समर वर्कशॉप्स : अनीशा श्रीवास्तव (आईएएस), एडीसी…

चण्डीगढ़ : प्रति वर्ष स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान चण्डीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा क्लब के सदस्यों के बच्चों के लिए 14 दिवसीय समर वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है। इसी सिलसिले में आज से ये समर वर्कशॉप शुरू हुई जिसका शुभारम्भ चण्डीगढ़ की एडिशनल डिप्टी कमिश्नर आईएएस अधिकारी अनीशा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समर वर्कशॉप्स बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास में अति सहायक सिद्ध होतीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता-पिता को इन समर वर्कशॉप्स में अधिकाधिक संख्या में अपने बच्चों को अवश्य भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए क्योंकि ग्रीष्म कालीन अवकाशों में इससे बढ़िया समय का सदुपयोग और कहीं नहीं हो सकता। उन्होंने चण्डीगढ़ प्रेस क्लब के इस प्रयास की सराहना भी की।

क्लब के पदाधिकारियों दुष्यंत पुंडिर, अजय जालंधरी, अमनप्रीत सिंह व अंकुश महाजन ने इस मौके पर क्लब का प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।

चण्डीगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष नलिन आचार्य ने इस मौके पर कहा कि क्लब द्वारा पिछले कई वर्षों से क्लब के सदस्यों के बच्चो के लिए ये ये वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इससे जहाँ एक तरफ सदस्यों के बच्चों को कुछ नया सीखने व जानने को मिलता है वहीँ दूसरी तरह क्लब के सदस्यों के बच्चों को आपस में एक दूसरे से मेल-मिलाप का भी अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि लगभग सौ बच्चों ने इस वर्कशॉप में भाग लेने के लिए आवेदन किया है।+