लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

विस्फोटक बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह संभालेंगे ट्राइडेंट स्टैलियंस की कमान…

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन(पीसीए) अपनी तैयारी कर चुका है और ट्राइडेंट स्टैलियंस के प्लेयर्स भी अपने मुकाबले को तैयार हैं। सीजन-2 के शुरू होने से पहले टीम ने आईपीएल स्टार नेहल वढेरा को टीम का कप्तान बनाया था, लेकिन नेशनल ड्यूटी पर होने की वजह से वे टीम का साथ नहीं दे पाएंगे।

नेहल की गैर-मौजूदगी में विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को टीम ट्राइडेंट का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम के ओनर राजिंदर गुप्ता जी ने उनके टीम से जुड़ने पर खुशी जताई और कहा कि वे नेहल की कमी को पूरा करते हुए टीम को खिताब की दौड़ में शामिल करेंगे। प्रभसिमरन को इस सफर में रमनदीप, बलतेज और गुरनूर जैसे आईपीएल स्टार्स का साथ मिलेगा।

प्रभसिमरन सिंह ने इस बार पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल-2024 खेला और उन्हें तेजी से रन बनाने के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने 14 मुकाबले खेलते हुए 334 रन टीम के लिए बनाए, जिसमें 71 रन की पारी उनकी बेस्ट थी। वे 156.81 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे और 2 अर्धशतक उन्होंने बड़े मुकाबलों में लगाए। इस बार भी से उन्हें ऐसी उम्मीद ट्राइडेंट स्टैलियंस को होगी।

युवा बल्लेबाज ने टीम की जर्सी रिलीज की और कहा कि ये एक शानदार मंच है। पिछले सीजन में इस मैं टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाया था, इस बार खुशी है कि यंगस्टर्स के बीच खेल रहा हूं। हम अपनी टीम के यंगस्टर्स को आगे लेकर जाएंगे और एक अच्छा क्रिकेट आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।