लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आरसीसी/नाइलिट बिल्डिंग अग्नि कांड में शहीदों की शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर में 99 लोगों ने फायर स्टेशन सेक्टर 17 में किया रक्तदान….

चंडीगढ़ 7.6.2024 – म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ की कमिश्नर आनंदिता मित्रा की प्रेरणा से आरसीसी (नाइलिट) बिल्डिंग अग्नि कांड में शहीद फायर कर्मियों की शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर म्युनिसिपल कारपोरेशन फायर ब्रिगेड वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन , फायर एवं रेस्क्यू सर्विस चंडीगढ द्वारा श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं ब्लड बैंक, पीजीआई, चंडीगढ के सहयोग से फायर स्टेशन सेक्टर 17 में रक्तदान शिविर लगाया गया।

चंडीगढ म्युनिसिपल कारपोरेशन के मेयर कुलदीप कुमार एवं जॉइंट कमिश्नर कम चीफ फायर ऑफिसर ईशा कंबोज द्वारा पहले शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई और फिर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखें और मुसीबत के समय पर जरूरतमंद मरीजों की सेवा में काम आए और और यह शहीदों को असली श्रद्धांजलि है। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

म्युनिसिपल कारपोरेशन फायर ब्रिगेड वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अमरिंदर सिंह, प्रधान जितेंद्र सिंह, उप प्रधान रवि दत्त एवं सेक्रेटरी नीरज दहिया और श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से आजकल सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। आज रक्तदान शिविर में 99 युवाओं ने रक्तदान किया और 27 को स्वस्थ सम्बंधित कारणों से रक्तदान करने से मना किया।

इस अवसर पर स्टेशन फायर ऑफिसर एल बी गौतम और फायर ब्रिगेड वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी दीपक, गौरव एवं मेंबर्स संदीप, सचिन एवं सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। रक्तदान शिविर में श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के दीपक शर्मा, एच एल सिंगला, संजोगिता, गुलशन कुमार, राजेंद्र कौशल, सोनिया, प्रीति, काजल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रक्तदाताओं को प्रशंशा पत्र, समृति चिन्ह एवं बेज देकर प्रोत्साहित किया।