लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

शाह जी बाबा नौ गजा पीर जी का 29वां वार्षिक उर्स मुबारक मेला आयोजित….

मोहाली 6 जून 2024: शाह जी बाबा नौ गजा पीर जी का 29वां वार्षिक उर्स मुबारक मेला मोहाली के समीप लगते गांव सिसवा नवाज घाट में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा नौ गजा पीर जी की दरगाह व बाबा शाहजी मौलाना अब्दुल रहीम शाह जी की दरगाह पर चादर चढ़ाने की रस्म अदा की गई। 29वां वार्षिक उर्स मुबारक मेले में देश के विभिन्न कोनों से भारी संख्या में श्रद्धालु दरगाह में पहुंचे और अपनी सुख शांति व सलामती के लिए दुआ मांगी।

सुबह से ही दरगाह में श्रद्धालुओं का दुआ मांगने और दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए तांता लगा रहा। चादर चढ़ाने की रस्म को विधि.विधान के साथ दरगाह के गद्दीनशीन मौलाना मुन्तजिम अली शाह की अगुवाही में मुकम्मल की गई। इससे पूर्व झंडे की रस्म निभाई गई।

दरगाह के गद्दीनशीन मौलाना मुन्तजिम अली शाह ने आये हुए श्रद्धालुओं के लिए दुआ सभा आयोजित की और उनकी मुरादे पूरी होने का श्रद्धालुओं को विश्वास दिलवाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा हमें सदा दूसरों की निस्वार्थ भाव के साथ सेवा करनी चाहिए, हमें प्रेम के साथ अपने देश में भाईचारा बढ़ाना चाहिए।

इस अवसर पर कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुंबई के सूफी गायक मो शाहरुख साबरी और संवर अली ने उपस्थित लोगों का अपनी सुंदर कव्वाली प्रस्तुति से मन मोह लिया और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में अल्लाह हु अल्लाह हु; सरे ला मक्का से तलब हुई; दमा दम मस्त कलंदर जैसी कई क्वालियाँ को पेश कर श्रोताओं से खूब प्रशंसा बटोरी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक एस ए खान ने बताया कि उर्स मुबारक मेला बहुत ही श्रद्धा के साथ दरगाह परिसर में मनाया गया जहां सभी लोगों के लिए दुआ मांगी गई। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह अगले वर्ष भी यह मेला श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।