लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्राइडेंट स्टैलियन नए कोचिंग स्टाफ की जोड़ी के साथ करेगा शेर-ए-पंजाब टी20 अभियान की शुरुआत…

शेर-ए-पंजाब टी20 कप 2024 में अपना अभियान जीत से शुरू करने के लिए ट्राइडेंट स्टैलियंस ने कमर कस ली है और इस बार टीम के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव देखने को मिलेगा। दिग्गज खिलाड़ी रहे उदय कौल इस बार टीम के साथ बतौर हेड कोच होंगे, जबकि बॉलिंग और फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संदीप सावल के हाथों में टीम मैनेजमेंट ने दी है।

हेड कोच उदय कौल के पास दशकों का अनुभव है और वे प्लेयर्स के साथ इसे साझा करते हुए टीम को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। वे अपनी रणनीतिक कुशलता और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। वे टूर्नामेंट में ट्राइडेंट स्टैलियंस को सफलता दिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

कौल का साथ देने के लिए संदीप सावल भी टीम ट्राइडेंट के साथ होंगे। उन्हें दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। वे बॉलिंग के साथ फील्डिंग कोच का भी जिम्मा संभाल रहे हैं। संदीप क्रिकेट को काफी अच्छे से जानते हैं और खेल के महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम करते हुए टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए तैयार हैं।

कौल और सावल के बीच की साझेदारी टीम के काम आएगी, वे दोनों अपनी क्षमता के दम पर प्लेयर्स व टीम को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। शेर-ए-पंजाब कप के लिए फैंस भी बेताब हैं और उन्हें कोचेज व प्लेयर्स के बीच एक शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।