लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंजाब में प्रभु इच्छा तक भगवान राम के भजन गाने पर एफआईआर दर्ज करने पर गहरा रोष व्यक्त किया विश्व सनातन धर्म सभा ने…

चण्डीगढ़ : विश्व सनातन धर्म सभा ने संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता भारत भूषण द्वारा प्रभु इच्छा तक भगवान राम का गुणगान किए जाने पर उनके खिलाफ मुक्तसर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। विश्व सनातन धर्म सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्विनी सेखड़ी ने इस मुद्दे को लेकर आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पंजाब के विभिन्न शहरों बठिंडा, नकोदर, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, जगराओं, फरीदकोट और मुक्तसर मे प्रभु इच्छा तक राम नाम के सम्मेलन व कीर्तन एवं धार्मिक सभाओं का पिछले दिनों आयोजन किया गया था, परंतु मुक्तसर में सभा के अंतिम कार्यक्रम के समय स्थानीय जिला प्रशासन ने सभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भारत भूषण के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवा दी।

उन्होंने पंजाब सरकार पर जोरदार हमला करते हुए प्रश्न किया कि क्या भारत देश में राम नाम का गुणगान करना गुनाह है? उन्होंने प्रेस वार्ता करके इस एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि यदि एफआईआर रद्द नहीं करनी तो फिर पूरी संस्था के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की जाए।

पंजाब ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष देवी दयाल ने कहा कि जो राम को लाये हैं, हम उनको लाएंगे सिर्फ एक धार्मिक भजन है। इसका किसी भी राजनितिक पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि परचा रद्द नहीं हुआ तो वे सभी राज्यपाल से भी मिलेंगे और उसके बाद आंदोलन भी छेड़ा जाएगा।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राज गर्ग लम्बरदार, मानव सेवा केंद्र के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सुनील दत्त भारद्वाज, सरबण सिंह पुरोहित, महेंद्र गुप्ता, बुद्धीश, पंजाब महाजन सभा के अध्यक्ष गुलशन महाजन, अशोक मल्होत्रा एवं दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।