लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

तेल संरक्षण और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए साइक्लोथान का आयोजन….

पंचकूला:–विश्व साईकल दिवस पर लोगों को तेल संरक्षण, नशे से दूर रहने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टीम सॉल्यूशन्स की तरफ से चंडीगढ़ ट्राईसिटी टुडेज साइक्लोथान-2024 का आयोजन किया गया। पेडल फ़ॉर हेल्थ- बर्न फैट नॉट फ्यूल टैग लाइन के साथ आयोजित इस साइक्लोथान में बच्चों व युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शालबी हॉस्पिटल, टुडे मिल्क प्रोडक्ट्स, ड्यूक, बोन, जल नेचुरल मिनरल वाटर और डेकाथलान के सहयोग से ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित चंडीगढ़ ट्राईसिटी टुडेज साइक्लोथान के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक नवल किशोर ने बताया कि साइक्लोथान में 100 से अधिक बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। 03 केटेगरी में इसे आयोजित किया गया था। पहली केटेगरी में साइकिलिस्ट को 60 किलोमीटर, दूसरी केटेगरी में 30 किलोमीटर और तीसरी केटेगरी में 10 किलोमीटर थी। साइकिलिंग को लेकर प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। आयोजकों ने झंडी दिखा कर तीनो केटेगरी के प्रतिभागियों को रवाना किया।
तीनो ही केटेगरी के विनर्स को हीरो साइकल्स की तरफ से 06 साईकल इनाम स्वरूप भेंट किये गए। आइल अलावा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेटस, मेडल्स और रिफ्रेशमेंट दी गई।

आयोजकों ने कहा कि साइकिल चलाना सभी आयु वर्गों और सभी शरीर के प्रकारों के लिए सबसे अच्छा हृदय-संबंधी (कार्डियो) व्यायाम है। यह कैलोरी जलाने में मदद करता है, वज़न नियंत्रण में रखता है, सहनशक्ति बनाने में मदद करता है और मांसपेशियों और हड्डी की शक्ति में वृद्धि करता है।यह तनाव से राहत देने वाला एक प्रमुख व्यायाम भी है, खासकर जब पार्क या भीड़भाड़ रहित सड़क जैसे अनुकूल माहौल में किया जाता है। नियमित साइकल चलाना आपके हृदय, फेफड़ों और रक्तप्रवाह को उत्तेजित करता है और हृदय संबंधित बीमारियों के आपके जोखिम को कम करता है।