लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजपा के उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने खोला अपना चुनाव कार्यालय….

चंडीगढ़ 5 मई 2024: लोकसभा सभा चुनाव की सरगर्मियों के चलते भाजपा, चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने अपना चुनाव कार्यालय सेक्टर 45 में खोला। इस कार्यालय में उत्तराखंड प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा, चंडीगढ़ उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपिंदर शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन को वार्ड 34 से विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिये चुनाव की रणनीतियों को इस कार्यालय में तैयार किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा देश व शहर में किये गए विकास कार्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि कार्यकर्ता वार्ड 34 में डोर टू डोर प्रचार कर निवासियों को भाजपा की उपलब्धियों को बता सकें।

वहीं दूसरी ओर शाम को लोकसभा चुनाव 2024 चंडीगढ़ के प्रत्याशी संजय टंडन जी के पक्ष में मतदान हेतु भाजपा उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भट्ट जी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक उत्तराखंड प्रकोष्ठ के चुनाव कार्यालय में हुई। जहां सुनीता भट्ट ने कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा किये गए विकास कार्यों को बताया। इस मौके पर शान्ति बहुगुणा, सुनीता धवन, रजनी ठाकुर, पूजा बराड़, रूबी गुप्ता, उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपिन्द्र शर्मा व विक्रम बिष्ट जी उपस्थित रहे।