लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मिनी मार्केट एसोसिएशन सेक्टर- 9डी चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर…

चण्डीगढ़ : जलियांवाला बाग के शहीदों तथा बैसाखी पर्व व डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को चण्डीगढ़ के सेक्टर 9डी में मिनी मार्केट एसोसिएशन की तरफ से एक बेहद सफल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चण्डीगढ़ पी जी आई ब्लड बैंक द्वारा मोबाइल रक्त संग्रह वाहन में लोगों का रक्त संग्रह किया जा रहा था।रक्तदानियों की भारी भीड़ देख कर पीजीआई ब्लड बैंक टीम को एक रक्त संग्रह वाहन और मंगाना पड़ा। पन्द्रह लोगों को एच वी चेकिंग के बाद रक्तदान करने से रिजेक्ट किया गया फिर भी 60 लोगों ने रक्तदान कर इस कैम्प को ऐतिहासिक बना दिया।

मार्केट के प्रधान राज कुमार शर्मा ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। रक्तदान के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राजेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, सावन कुमार शर्मा, राकेश कुमार, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, अभयराज शर्मा, रामबहादुर शर्मा, दीपेंद्र सिंह, जसवंत प्रसाद, बहादुर सिंह, देवनारायण, सूरज कुमार, अजीत थापा, इंद्रपाल वर्मा, भूपेंद्र सिंह, बंटी शर्मा, राहुल शर्मा, राकेश कुमार, राकेश शर्मा, रमन, राजन शर्मा, सुखजिंदर गिल, सूरज कुमार, राकेश कुमार, अमरनाथ, जयपाल, राकेश कुमार गुप्ता, दिलाराम शर्मा, सचिन यादव, राकेश कुमार, अद्या प्रसाद शर्मा, सचिन शर्मा, राकेश पांडे, रामेश्वर नाथ द्विवेदी, मोहम्मद इश्तियाक, अजय कुमार, सुरेश प्रसाद बैलवाल, अमित मनोचा, अनुज कुमार, अमित कुमार, हरिकेश शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, राहुल कुमार शर्मा, विवेक कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, जसपाल कुमार, मोनू, राममिलन, ओम प्रकाश यादव, अक्षय, सन्नी, रमेश भाल, भारत भूषण, सुरेश कुमार, विवेक शर्मा, अनिल कुमार, भीम सिंह, देवी राम, संदीप, राजकुमार, राम ललन शर्मा सहित 60 लोगों ने रक्तदान किया।

मिनी मार्केट एसोसिएशन प्रधान राज कुमार शर्मा ने रक्तदानियों को बधाई देते हुए कहा कि आपके रक्त से लोगों का जीवन बचेगा, इससे बढ़कर कोई दूसरा पुण्य नहीं है, ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए तथा इस मुहिम को चंडीगढ़ के हर सेक्टर में पहुंचाने का संकल्प आप लोगों को लेना होगा। इस अवसर पर मार्केट के उप प्रधान विनोद कुमार, महासचिव रमेश यादव, कोषाध्यक्ष राम लवट तथा काउंसलर व भूतपूर्व डेपुटी मेयर महेश इंदर सिद्धू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।