लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मां काली की पूजा अर्चना के साथ कालीबाड़ी ने मनाया 55वां मूर्ति स्थापना दिवस व बंगाली नववर्ष…

चंडीगढ़, 14 अप्रैल, 2024ः कालीबाड़ी मंदिर, सेक्टर 47 चंडीगढ़ में मां काली की पूजा अर्चना के उपरांत 55वां मूर्ति स्थापना दिवस व बंगाली नववर्ष मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर कालीबाड़ी मंदिर प्रबंधन ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए निःशुल्क चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया, जिसमें लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया।

चिकित्सा शिविर में डाक्टर्स की टीम फोर्टिस मेडिसेंटर, चंडीगढ़ से आई हुई थी। जिन्होंने लगभग 350 लोगों को कार्डियोलाॅजी, आर्थोपेडिक्स, न्यूरोलाॅजी, डायबटिज पर परामर्श दिया। इतना ही नही, लोगों ने अपने बीपी, ब्लड़ शूगर, ईसीजी की जांच भी करवाई। वहीं दूसरी ओर कालीबाड़ी मंदिर में लगाये गए रक्तदान शिविर में डाक्टर्स की टीम पीजीआईएमईआर के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग से डाॅ श्वेता राजेन्द्रन के नेतृत्व में पहंुची। रक्तदान शिविर में 50 रक्तदानियों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर कालीबाड़ी, चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रणब सेन ने बताया कि 55वां मूर्ति स्थापना दिवस दो दिवसीय कार्यक्रम था। पहले दिन मां काली की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई, जिसके उपरांत शाम को माता का भजन संकीर्तन किया गया। उन्होंने बताया कि मुंबई से बहुमुखी गायक सुप्रतीक दास ने आयोजन में शिरकत की जिन्होंने अपने कर्णप्रिय गायन से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक ने बंगाली में माता के भजन गाए और कुछ लोकगीतों को भी दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिन्हें सभी ने सराहा। जबकि आयोजन के दूसरे दिन मां काली की महाआरती व निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई और रक्तदान किया।

उन्होंने बताया कि कालीबाड़ी मंदिर जनकल्याण कार्यों में वर्षो से संलिप्त है और समय समय पर सामाजिक कार्यों का आयोजित करवाता रहता है।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसके बाद प्रबंधन द्वारा विशाल भंडारा वितरित किया गया।