लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एनसीसीएचडब्ल्यूओ चंडीगढ़ की डायरेक्टर ममता शर्मा के द्वारा मलोया के बच्चों को शिक्षित करने हेतु एक प्रयास….

आज दिनांक 02-01-2024 को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन (एनसीसीएचडब्ल्यूओ) के चंडीगढ़ की डायरेक्टर ममता शर्मा ने संगठन के सदस्यों के साथ मलोया में बच्चों को शिक्षित करने हेतु स्कूल बैग किताबें आदि सामग्री उपलब्ध कराई। ममता शर्मा ने बताया तकरीबन 6 साल से 12 साल की उम्र के बच्चों को जरूरी दस्तावेज न होने के कारण किसी भी स्कूल में शिक्षा के लिए एडमिशन नहीं मिल रहा था। बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने उनको पढ़ने का निर्णय लिया। और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 40 बच्चों को शिक्षा लेने (पढ़ने के लिए) तैयार किया।

एनसीसीएचडब्लूओ की चंडीगढ़ की डायरेक्टर ममता शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़८ की अलग-अलग कॉलोनियों से पढ़ने के इच्छुक ऐसे बच्चों की सूची बना रही हैं। जिनको किसी कारणवश स्कूलों में एडमिशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि हर बच्चे को शिक्षा का मौलिक अधिकार प्राप्त होने के बावजूद भी चंडीगढ़ में, चंडीगढ़ से संबंधित दस्तावेज ना होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ के किसी भी स्कूल में एडमिशन नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि वह पहले अलग-अलग स्कूलों में बच्चों की एडमिशन को लेकर काफी जद्दोजहद कर चुकी हैं। इसके बावजूद भी बच्चों को किसी ना किसी संबंधित दस्तावेज ना होने के कारण स्कूलों में पढ़ाई के लिए एडमिशन नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा देश के भविष्य के लिए आज चंडीगढ़ के साथ-साथ देश के हर बच्चे को शिक्षा जरूरी है। और यह उनका जन्म सिद्ध मौलिक अधिकार भी है।उन्होंने कहा में एनसीसीएचडब्ल्यूओ की तरफ से यह बीड़ा उठाया गया है। कि जिन बच्चों को चंडीगढ़ में पढ़ाई के लिए स्कूल प्राप्त नहीं हो रहे हैं। उन्हें किसी ना किसी रूप से पढ़ाया जा सके। और बच्चों को सही दिशा में ले जाया जा सके। क्योंकि बच्चे अपराध की ओर आकर्षित न हो। सिर्फ कहने से शिक्षा दान महादान नहीं होगा।आगे बढ़ कर कुछ करना होगा।

अंत में उन्होंने कहा मानवता के लिए सभी को इस कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए।

ममता शर्मा।
डायरेक्टर चंडीगढ़
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन