लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

कड़ाके की सर्दी में मरीजों की सहायता के लिए 57 युवाओं ने सेक्टर 34 में किया रक्तदान….

चंडीगढ़ 2.1.2024 – श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी द्वारा ब्लड बैंक, जीएमसीएच, सेक्टर 32, चंडीगढ़ एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पंजाब स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ के सहयोग से मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन उज्जवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, सेक्टर 34 की ब्रांच मैनेजर अनु के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखे। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में कड़ाके की सर्दी की वजह से रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है और रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है और हमारी संस्था द्वारा लगभग हर रोज रक्तदान शिविर लगाकर कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। आज रक्तदान जागरूकता शिविरों में 57 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में उज्जवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह रावत, गुलशन कुमार, संजोगिता, सतगुरु एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रक्तदाताओं को प्रशंशा पत्र, समृति चिन्ह एवं बेज देकर प्रोत्साहित किया।