वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरों पर….
जीरकपुर, 30 नवंबर वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर के शेफ ने त्योहारी सीजन के जश्न को लेकर पारंपरिक क्रिसमस प्लम केक की तैयारी शुरू कर दी है। होटल प्रबंधन की ओर से वीरवार को पारंपरिक ‘केक मिक्सिंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। इस मौके पर क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पृष्ठभूमि में बजते क्रिसमस कैरोल का सभी ने आनंद लिया तथा पूरा माहौल हर्षोल्लास भरा बना रहा। इस मौके पर होटल के महाप्रबंधक मनिंदर जीत सिंह सिब्बल ने वहां आए मेहमानों तथा होटल में रुके हुए लोगों का स्वागत किया। केक मिक्सिंग कार्यक्रम से पहले सभी को दस्ताने, टिश्यू एप्रन और सांता टोपियाँ वितरित की गईं। इसके बाद सभी लोग 6 फीट लंबी स्टील की मेज की ओर बढ़े और केक मिक्सिंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सभी ने बड़े ही शौक और जोश से केक मिक्सिंग के लिए वहां रखे लगभग 50 किलो सुखा मेवा और अन्य सामग्री को मिक्स किया।

ओमेगा-3 से भरपूर अखरोट, बादाम, काजू, पिस्ता, खजूर, पीली, सूखी और काली किशमिश, खुबानी, अंजीर, सोंठ सहित सूखे मेवों को दोनों हाथों से मिक्स किया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की वाइन के साथ चिप्स, आलूबुखारा और क्रैनबेरी को भी केक मिक्सिंग कार्यक्रम में शामिल किया गया। होटल के महा प्रबंधक मनिंदर जीत सिंह सिंब्बल नें बताया कि इसे खुशी का अग्रदूत माना जाता है।


