लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर मठ मंदिर के वार्षिक महोत्सव शुभारंभ किया…..

चण्डीगढ़ : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 के 56वें वार्षिक धर्म सम्मेलन, रामनवमी महोत्सव एवं जन्म शताब्दी समापन समारोहों का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी राजीव जिंदल द्वारा संत महात्माओं की उपस्थिति में रंग-बिरंगे हाइड्रोजन गुब्बारे आकाश में छोड़ कर शुभारंभ किया गया।

इससे पहले अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष एवं आचार्य श्री भक्ति विचार विष्णु जी महाराज जी के आज चंडीगढ़ पधारने के बाद उनका भव्य अभिनंदन किया गया। उनके सानिध्य में पांच दिवसीय धर्म सम्मेलन 24 मार्च से लेकर 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि राजीव जिंदल ने इस अवसर पर कहा कि गौड़ीय मठ के धर्म सम्मेलन समाज में भक्ति योग से समरसता भाईचारा एवं जीवन के मूल्य पर आधारित संदेश प्रदान करता है, गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए में कहा कि धर्म सम्मेलन के चार दिवसीय कार्यक्रम में जीवन में सद्गुरु के का महत्व”, “भगवत गीता से शरणागति की शिक्षा”, “वैष्णवता- जात पात ऊंच नीच से परे”, “भगवान श्री राम के आदर्शों के पालन से मिलेगी शांति” विषयों पर प्रतिदिन वैष्णव संतो द्वारा चर्चा परिचर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मठ के पूर्व आचार्य श्री तीर्थ गोस्वामी महाराज जी के विश्वव्यापी जन्म शताब्दी के उपलक्ष पर हुए आयोजित समारोह पर चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव रामनवमी को धूमधाम से व्यापक स्तर पर मनाने के लिए योजना को अंतिम रूप दिया गया है। पूरे सेक्टर को एक भव्य आकर्षक रंग-बिरंगी झंडी से पाट दिया है।

[ 98885 81839 ]