लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव ने खेल मंत्री से की शिष्टाचार भेंट …..

पंचकूला () हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) के महासचिव अमरजीत कुमार ने मंगलवार को गौरव गौतम, खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री हरियाणा सरकार से चंडीगढ़ आवास पर मुलाक़ात की और उनको 8 अप्रैल से पंचकुला, हरियाणा में होने वाली 52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रॉफी अनावरण के लिए निमंत्रण दिया। महासचिव अमरजीत कुमार ने खेल मंत्री गौरव गौतम को बताया कि हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) जूनियर लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए खेल और क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पिछले 22 वर्षों से लगातार काम कर रही है।

इस अवसर पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा में लड़कियों और लड़कों दोनों के जूनियर वर्ग के लिए पिछले 22 वर्षों से लगातार खेल उत्थान के लिए एसोसिएशन को शुभकामनाएं दी और अप्रैल के महीने में हरियाणा स्पोर्ट्स वेल्फेयर एसोसिएशन (पंजीकृत ) द्वारा पंचकुला,हरियाणा में करवाई जाने वाली 52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी के लिए आशीर्वाद दिया और अपनी शुभकामनाये दी।

सादर एवं शुभकामनाओं सहित।

अमरजीत कुमार

मानद महासचिव

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.)