लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ग्लोबल अम्बेसडर ऑफ पीस प्रेम रावत 19 नवंबर को चंडीगढ़ में देंगे शांति और मानवता का संदेश…

चंडीगढ़:-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शांतिदूत प्रेम रावत कल- रविवार 19 नवंबर 2023 को लोगों शांति और मानवता का संदेश देने आ रहे हैं। सेक्टर 34 एग्जीबिशन ग्राउंड में राज विद्या केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

प्रभात रंजन कुमार के अनुसार प्रेम रावत, जिन्हें ‘शांति के वैश्विक राजदूत’ के रूप में जाना जाता है, भारत दौरे पर हैं और वह 19 नवंबर 2023, रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए चंडीगढ़ आ रहे हैं। कार्यक्रम प्रारम्भ होने का समय प्रातः 9:30 बजे है। प्रेम रावत जी पिछले 55 से अधिक वर्षों से, दुनिया भर के लोगों (चाहे उनकी राष्ट्रीयता, धर्म या जीवन शैली कुछ भी हो ) के साथ शांति और मानवता का संदेश सांझा किया है।प्रेम रावत को संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संसद और कई देशों की संसदों सहित कई प्रतिष्ठित मंचों पर संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, आईआईटी दिल्ली, आईआईएम अहमदाबाद और लखनऊ, एन आई टी टीटीआर चंडीगढ़, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली आदि जैसे विभिन्न विश्वविद्यालयों में संबोधित किया है। प्रेम रावत को संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संसद और कई देशों की संसदों सहित कई प्रतिष्ठित मंचों पर संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, आईआईटी दिल्ली, आईआईएम अहमदाबाद और लखनऊ, एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली आदि जैसे विभिन्न विश्वविद्यालयों में संबोधित किया है।
प्रेम रावत का संदेश सरल है और हर मानव हृदय को छू जाता है। यह भीतर शांति पाने की संभावना के बारे में है, एक संदेश है कि आंतरिक शांति न केवल संभव है, बल्कि एक मानव जन्मसिद्ध अधिकार है।

इस लाइव कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से उपस्थित लाखों की संख्या में लोग शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

प्रभात रंजन कुमार ने आगे बताया कि प्रेम रावत जी बचपन से ही लोगों को मानवता और शांति का संदेश दे रहे है। उनका संदेश अब तक 100 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है और उनके संदेश को 70 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रेम रावत जी को उनकी पुस्तक ‘स्वयं की आवाज़’ के लिए गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अंग्रेजी में प्रकाशित उनकी पुस्तक ‘हियर योरसेल्फ’ द न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर रही है। उनको यूनिवर्सिटी ऑफ पीस, ब्राजील सहित विश्व की कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया गया है।