लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आरोग्य विद्या एवं नेचरोपैथी इंस्टीट्यूट मोहाली ने खालसा कॉलेज मोहाली के साथ मिलकर राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया….

मोहाली के साथ मिलकर राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया
मोहाली:- राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस का कार्यक्रम खालसा कॉलेज मोहाली के सभागार में आयोजित किया गया। खालसा कॉलेज मोहाली की प्रिंसिपल डॉक्टर हरीश कुमारी, प्रोफेसर विनोद कुमार चौधरी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से डॉ. राजीव कपिला सीनियर आयुर्वैदिक फिजिशियन चंडीगढ़ से और विनोद भारद्वाज योगाचार्य ने सुबह सबसे पहले योगासान, मुद्रा, प्राणायाम कराये और योग के बारे में आये सभी लोगों को विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन ज्योत्सना सुखीजा ने किया । इस कार्यक्रम में प्रोफेसर चौधरी ने पर्यावरण के ऊपर बात की और बताया कि आज के समय में जो पेस्टिसाइड्स डाल रही हैं। उससे जो भोजन का स्तर खराब हो गया उसे हमारे शरीर पर वित्त विभाग में विपरीत असर हो रहा है। उसके लिए हमें जागृत होना पड़ेगा प्रकृति के साथ मिलकर चलेंगे तो हम अच्छा जीवन जी सकते हैं। इसके उपरांत डॉ. राजीव कपिला सीनियर आयुर्वेद का नेचुरोपैथी से क्या संबंध है उसके ऊपर बात करी और कहां कि नेचुरोपैथी और आयुर्वेद एक ही बात है। डॉ हरीश कुमारी ने कहा पहले के लोग कैसे प्रकृति के साथ जीते थे और स्वस्थ रहते थे ।

डॉ. एम.पी. डोगरा आरोग्य विद्या नेचुरोपैथी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने आज के नेचुरोपैथी दिवस का जो थीम है नेचुरोपैथी फॉर हॉलिस्टिक हेल्थ पर बात की और कहा कि नेचुरोपैथी सामग्र शरीर का ध्यान रखती है इसमें शरीर मन और आत्मा का इलाज होता है। और उसके लिए जो हमारे साधन है वह पंचमहाभूत ही हैं। यह भी कहा कि हमारा खाना पंचमहाभूत से युक्त होना चाहिए और वह खाना हमें खेतों से प्राप्त होता है। जबकि आज के चलन में हम फैक्ट्री से बना खाना खा रहे हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल ही अच्छा नहीं है। इस कार्यक्रम में नीतू शर्मा ने शंख बजा कर प्रोग्राम का आगाज किया और स्वागत गीत किया बच्चों ने आज के समय में जो हम पानी को व्यर्थ गवा रहे हैं उसके ऊपर एक रंगा-रंग कार्यक्रम पेश किया कि आज के समय में पानी कितना जरूरत है। उसको बचाएँ तो ही आगे जी सकेंगे।
सेमिनार में आये लोग विक्रम देव सिंह, प्रवीन कुमार, देविन्दर मिश्रा, मनविंदर सिंह, अंजना सोनी, राकेश सुखीजा, नीतू शर्मा, गुरमीत कौर, रीना, नरेश शर्मा, रमेश शर्मा, निधि मित्तल, मिनी पूरी, पूजा यादव, सरवजीत, तजिंदर कौर, करम सिंह, आनन्द राव, अम्बिका डोगरा, श्रव्या डोगरा, संस्थान की चेयरपर्सन प्रिया डोगरा इत्यादि लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
डॉ. एम.पी. डोगरा
आरोग्य विद्या एवं नेचरोपैथी इंस्टीट्यूट मोहाली
मो. 9814780746