लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्राइडेंट फाउंडेशन की पहल “पराली समाधान”: किसानों और पर्यावरण के लिए एक जीवन रेखा….

ट्राइडेंट फाउंडेशन, ग्लोबल टैक्सटाइल समूह ट्राइडेंट ग्रुप का एक समर्पित सीएसआर विंग है। ट्राइडेंट फाउंडेशन पंजाब में बरनाला और आस पास के गावों में फसल अवशेष यानी पराली के प्रबंधन और निपटान के लिए मशीनरी मुहैया कराने के साथ जरूरी जानकारियों को उपलब्ध कराने में किसानों की मदद कर रहा है। ट्राइडेंट फाउंडेशन का वर्ष 2023 का पराली समाधान कार्यक्रम पराली जलाने की समस्या का समाधान करके वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने और स्थानीय लोगों की मदद लिए प्रतिबद्ध हैं जिसके तहत वायु प्रदूषण को कम करके प्रकृति को फायदा पहुंचाकर समुदाय का व्यापक तौर पर कल्याण करना है।

ट्राइडेंट फाउंडेशन की चेयरपर्सन, श्रीमती मधु गुप्ता ने कहा कि “आज, उत्तर भारत गंभीर वायु प्रदूषण संकट का सामना कर रहा है और एक्यूआई 470 तक पहुंच गया है, जिससे साँस लेने तक में भी मुशिकल हो रही है। इसलिए हम सभी चिंतित हैं और प्रदूषण को कम करने के लिए संभावित समाधान की तलाश कर रहे हैं। ट्राइडेंट फाउंडेशन के तहत ‘पराली समाधान योजना’ के माध्यम से, ट्राइडेंट ग्रुप स्थानीय किसानों को आवश्यक मशीनरी और ज्ञान के साथ सशक्त बनाकर कुशल फसल अवशेष यानी पराली के प्रबंधन और फसल जलाने की गंभीर समस्या को दूर करने में मदद कर रहा है।उन्होंने कहा की एक हरित और स्वस्थ भविष्य के लिए, इस वर्ष, हम मानक को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपनी पहुंच का विस्तार करने का लक्ष्य रखते हैं जहां लोग सस्टेनेबल पर्यावरण के साथ-साथ आगे बढ़ें।’

उन्होंने कहा कि कृषि अवशेष जलाना एक खतरनाक प्रथा है जो हमारे पर्यावरण के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा साबित हो रही है। यह प्रथा जो कि प्रकृति और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और लंबे समय से विशेष रूप से उत्तरी भारत में चिंता का विषय रहा है। वित्त वर्ष 22-23 में, ट्राइडेंट फाउंडेशन ने 3000 एकड़ से अधिक भूमि को प्रभावित करने वाले खेतों से 7500 टन पराली को सफलतापूर्वक उठाया और लगभग 8000 टन/वर्ष से अधिक सीओटू (Co2) के समतुल्य ग्रीन हाउस गैस (जीएचजी ) उत्सर्जन को कम करके बेहतर वायु गुणवत्ता में मदद करते हुए किसानों और निवासियों को लाभ प्रदान किया है।

ट्राइडेंट फाउंडेशन अपने इन मानकों को बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्राइडेंट फाउंडेशन की पहल, “पराली समाधान” न केवल स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करता है बल्कि ग्रामीण आबादी का कल्याण भी सुनिश्चित करता है कंपनी पर्यावरण की देखभाल के साथ ही एक स्वस्थ समुदाय के निर्माण के लिए समर्पित है।

ट्राइडेंट ग्रुप के बारे में :

ट्राइडेंट लिमिटेड भारतीय व्यापार समूह और वैश्विक खिलाड़ी, ट्राइडेंट ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। इसका मुख्यालय पंजाब के लुधियाना में स्थित हैं। ट्राइडेंट लिमिटेड एक वर्टीकली इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल (यार्न, बाथ व बेड लिनेन), कागज (व्हीट स्ट्रा बेस्ड) का निर्माता है। ट्राइडेंट के तौलिये, धागे, बेडशीट और कागज व्यवसाय ने वैश्विक पहचान अर्जित की है और भारत और दुनिया भर में लाखों ग्राहकों को संतुष्ट कर रहे हैं। ट्राइडेंट भारत में होम टेक्सटाइल के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है। नेशनल, कैप्टिव व रिटेल स्वामित्व वाले ब्रांडों की आपूर्ति करने के साथ इस कंपनी ने उपभोक्ताओं, वेंडर्स व कई अन्य सरकारी संगठनों से प्रोडक्ट की क्वालिटी, सामाजिक जिम्मेदारी व पर्यावरण प्रबंधन को सुनिश्चित करने में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों को हासिल किया है। कंपनी तीन प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में काम कर रही है: कपड़ा, कागज और रसायन और कंपनी की विनिर्माण सुविधाएं पंजाब और मध्य प्रदेश में स्थित हैं।