लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में कड़ी-चावल और हलवा प्रसाद के भंडारे का किया आयोजन…

चंडीगढ़ ( ) : महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी सेक्टर 28 सी निवासियों द्वारा जैन मंदिर के नजदीक, सामने गुरुद्वारा नानकसर साहिब, सेक्टर 28 सी के निकट कड़ी-चावलऔर हलवा प्रसाद के भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद हरप्रीत कौर बबला बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थी। आयोजनकर्ता मे राजकुमार फौजी, जंगी राम, विनोद कुमार, मदन लाल कल्याण , अशोक कुमार,शाम लाल व कर्मवीर ने अपनी गरिमामय में उपस्थिति दर्ज करवाई।

सरदार मलकीत सिंह कल्याण ने इस अवसर पर कहा कि भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी प्रसांगिक है।

जबकि स्थानीय पार्षद हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि वाल्मीकि समाज हमारे समुदाय का एक अभिन्न हिस्सा है और भगवान वाल्मीकि ने समाज को सत्य के मार्ग पर चलने तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के उच्च आदर्शों से परिचित करवाया। हम सबको उनकी बताई गई शिक्षाओ का अनुसरण करते हुए धर्म और सत्य की राह पर चलना चाहिए।, उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि केवल एक समुदाय विशेष के नहीं हर एक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। आयोजको मे से एक मदनलाल ने कहा कि उनका प्रयास है कि हर वर्ष में भंडारे का आयोजन इसी प्रकार होता रहे।