लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन…

भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ द्वारा 29 सितम्बर 2023 से 5 अक्टूबर 2023 तक प्रतिदिन सांय 4 बजे से 7 बजे तक किया जा रहा है। इस उपलक्ष में आज सेक्टर 37 सी चंडीगढ़ में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें लगभग 108 से भी अधिक महिलाओं ने सिर पर कलश उठा कर कलश यात्रा में भाग लिया।

इस कलश यात्रा को चंडीगढ़ श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान श्री यशपाल तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर आरंभ किया। कलश यात्रा का समापन भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी में हुआ जहां श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ और श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के पदाधिकारियों और महिला संकीर्तन मंडली ने भव्य स्वागत किया। श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष पंडित लाल बहादुर दुबे शास्त्री जी ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा कहने के लिए विशेष रूप से प्रखर विद्वान पंडित दाता राम मिश्रा जी को आमंत्रित किया गया है। देव मंच का संचालन कुशल मंडपाचार्य पंडित दुर्गेश बिंजोला जी करेंगे। देवालय पूजक परिषद के महासचिव पंडित ओम प्रकाश शास्त्री जी ने बताया कि अश्विन मास पितृपक्ष के पावन शुभ अवसर पर विशेष रूप से समस्त पितृमोक्ष हेतु यह कथा का आयोजन किया जा रहा है। देवालय पूजक परिषद के मुख्य कोषाध्यक्ष पंडित देवी प्रसाद पैन्यूली जी ने बताया कि अश्विन मास महालय पितृपक्ष के पावस दिनों में श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा कहने और श्रवण करने का विशेष महत्व है। देवालय पूजक परिषद के उप कोषाध्यक्ष पंडित प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रतिदिन कथा के उपरांत भोजन भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी।