लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजयुमो ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर पौधारोपण कर किया नमन…

चंडीगढ़, 28 सितंबर 2023: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा मंडल नं. 13 पंजाब विश्विद्यालय में रखे गए एक कार्यक्रम में देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की 116वीं जन्मजयंती पर पुष्पांजलि अर्पण करके नमन किया।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणदीप सिंह ने कहा के भगत सिंह भारत के युवाओं के लिए सदा ही प्रेरणा का स्त्रोत रहे हैं। उन्होंने बताया कि भगत सिंह जी ने जहाँ एक ओर अपनी देशभक्ति से विदेशी हुकूमत को घुटने पर लाने का काम किया, वहीं दूसरी ओर अपने विचारों से स्वतंत्रता के संघर्ष में अलग-अलग बँटे भारत को एक करने का काम किया।

भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य जयेश शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए हँसते-हँसते फाँसी पर झूलने वाले भगत सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान से पूरे भारत में स्वाधीनता की लहर प्रचंड हुई और उनके विचार युगों-युगों तक राष्ट्रसेवा की अलख जगाते रहेंगे। उनके द्वारा मात्र 23 साल की अल्प आयु में अपने प्राण न्यौछावर करना युवाओं को सदैव मॉं भारती का वैभव बढ़ाने का कार्य करने के लिए उत्तेजित करता रहेगा।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणदीप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य जयेश शर्मा, ज़िला महामंत्री दीपक, मनी, कमल, शुभम, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।