लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

किशोरदा की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में एक संगीतमय शाम सुर-सरगम कला मंच चंडीगढ़ द्वारा आयोजित की जाएगी….

13 अक्टूबर 23 को शाम 6 बजे कला संग्रहालय सेक्टर 10 चंडीगढ़ में हमारे सबसे चहेते अभिनेता – गायक किशोरदा की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में एक संगीतमय शाम सुर-सरगम कला मंच चंडीगढ़ द्वाराआयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में ओल्ड कालका-अंबाला रोड स्थित होटल स्वान मे ऑडिशन का आयोजन किया गया। इस ऑडिशन में चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि 100 किलोमीटर तक की दूरी से संगीत प्रेमी और किशोर कुमार को चाहने वाले लोग ऑडिशन देने आये थे।

सुर-सरगम कला मंच की तरफ से आयोजक किशोर शर्मा ने बताया कि वह किशोर कुमार के प्रेमी है और उनकी पुण्य तिथि पर उनको समर्पित संगीतमय शाम का आयोजन करते हैं, जिसमें लोग किशोर कुमार के गाये गीत गाते हैं। इस बार यह उनका तीसरा आयोजन है। ऑडिशन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 42 के आसपास लोगों ने ऑडिशन दिया था। इसमें 8 के आसपास महिलाएं भी थी, जबकि बाकी सभी पुरुष गायक कलाकार थे। महिला गायिकाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की लता मंगेशकर भी बेमिसाल गायिका है और इस बार वह श्रद्धांजलि के तौर पर किशोर के साथ-साथ लता मंगेशकर को भी जगह देना चाहते थे। इसलिए महिला सिंगर को भी मौका दिया गया है कि वह लता मंगेशकर के गीत गा सके। खुलासा करते हुए किशोर जी ने बताया कि यह सिर्फ एक संगीतमय शाम नहीं बल्कि एक कंपटीशन है जिसमें विजेताओं को ट्रॉफी दी जाएगी। ऑडिशन मे बतौर जज बरजेंद्र-बारी जैसे जाने माने सिंगर और डॉक्टर भारत भूषण के साथ किशोर शर्मा जो एक नामीगिरामी कलाकार और सिंगर है, ने लोगों को ऑडिशन में जज किया। इनमें से 21 कलाकारों को 13 अक्टूबर को मंच पर कंपटीशन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।