लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

किसानों के समर्थन में पंचकूला के सभी संगठन इकट्ठा हो किया विरोध प्रदर्शन……

Featured Video Play Icon

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की जिला प्रधान रमा ने पंचकूला सी आई टी यू हरियाणा 8 दिसंबर 2020 सभी यूनियन को लेकर गेट मीटिंग यवनीका पार्क में की। जिसकी अध्यक्षता रमा व रामदेव पटेल के नेतृत्व में की गई। किसान भाइयों की तरफ से आज भारत बंद करने का ऐलान किया गया था। जिस के समर्थन के लिए सभी संगठन के साथी इकट्ठा हुए व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की जिला प्रधान रमा ने बताया कि जो कृषि कानून सरकार लेकर आई है, उनको जल्द से जल्द वापिस करें।

जो की किसानों के हित में नहीं है। काले कानून सरकार किसान भाइयों पर थोप रही है। उनको वापिस करने का काम करें। जिस तरह 2014 में सत्ता में सरकार आई थी बीजेपी जिसमें नरेंद्र मोदी ने कहा था, मेरी सरकार आएगी तो सभी के अच्छे दिन आएंगे। रमा ने सरकार की निंदा करते हुए कहा, यह सरकार जब से आई है, तब से किसान मजदूर कर्मचारी से लेकर सभी को पीड़ा दी है। गौर शब्दों में निंदा करते हुए कहा ऐसी सरकार से कोई उम्मीद नहीं लगाई जा सकती।

आज जो अन्नदाता किसान भाई हैं, उन्हीं पर सरकार हमला कर रही है। हम सरकार से मांग करते हैं कि किसान भाइयों की कमेटी बिठा कर बातचीत करनी चाहिए। किसान भाइयों के हित में फैसला करें सरकार। व कर्मचारियों के हित में भी फैसला लाए सरकार। करोना वायरस के चलते हुए हर एक विभाग में कर्मचारी अपनी जान की ना परवाह करते हुए अपनी ड्यूटी को निभाता रहा। उन कर्मचारियों को सम्मानित करने का काम करें सरकार। सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव विजयपाल, डोर डोर के नगर पालिका के प्रधान मंजू, रेहड़ी पटरी के प्रधान रामदेव पटेल, व अमर नाथ वर्मा, श्रवण कुमार जांगड़ा, स्वराज इंडिया के नेता प्रदीप तिवारी, अक्षय आर एस साथी रणधीर सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया।

जारीकर्ता

रमा 7837047490
जिला प्रधान पंचकूला