लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

8 दिसंबर 2020 को किसानों के समर्थन में उतरेंगे पंचकूला जिले के मजदूर व कर्मचारी…..

Featured Video Play Icon

आज 6 दिसंबर 2020 को फुटपाथ वर्कर स्वरोजगार बचाओ संघर्ष समिति पंचकूला के कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें अन्य यूनियनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। मीटिंग औद्योगिक क्षेत्र फेस एक पंचकूला नर्सरी पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता साथी रामदेव सिंह पटेल ने की। जिसमें सर्व समिति से तय किया गया, कि देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 8 दिसंबर 2020 को भारत बंद का समर्थन करते हुए पंचकूला में रेहडी फड़ी व तमाम जन संगठनों ने कार्य बहिष्कार करते हुए 8 दिसंबर को भारी संख्या में यवनिका पार्क में इकट्ठा होने का फैसला लिया है। जिसमें सफाई कर्मचारी गार्बेज यूनियन के जिला प्रधान मंजू, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन पंचकूला व सीटु की जिला प्रधान रमा, रेहड़ी फड़ी से अमरनाथ वर्मा, विनोद आदि उपस्थित रहेगें।

सीटू की जिला प्रधान रमा ने कहा कि अपनी अपनी टाइमलाइन पर पोस्ट डाल कर किसान भाइयों को समर्थन दें। यह इस देश के अन्नदाता के साथ घोर अन्याय है। ये काले कानून देश के पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं।
रमा ने कहा कि इस तरह की तानाशाही से ये आंदोलन रुकने की बजाय और ज्यादा तेज होगा। जब तक किसानों का आंदोलन चलेगा मजदूर और कर्मचारी इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

पंचकूला नगर निगम के चुनाव में सेक्टर 20 से निर्दलीय प्रत्याशी रामदेव सिंह पटेल व इंदिरा कॉलोनी से प्रत्याशी नीलम देवी व मेयर पद के लिए श्री भाग सिंह ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया। उपस्थित साथियों ने तन मन धन से समर्थन देने की घोषणा की। मीटिंग में रंजीत कुमार, विजयपाल, सीटू प्रधान श्रीमती रमा, रामकुमार, सुनील गुप्ता, अशोक, सुरेंद्र, शिव चरण वर्मा, पवन, सुमित शर्मा, रामफल पटेल, सत्यम आदि साथी उपस्थित रहे

जारीकर्ता
अमरनाथ वर्मा
महासचिव फुटपाथ वर्कर