लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

टैगोर थिएटर में नाटक ‘मर्द हूँ ना’ का मंचन, पुरुषों की अनकही पीड़ा को किया उजागर…..

दिनांक: 14 नवम्बर 2026 को स्थानीय टैगोर थिएटर के मिनी सभागार में परम्परा आर्ट्स के बैनर तले राजेश आत्रेय द्वारा लिखित एवं अर्पणा गुप्ता द्वारा निर्देशित नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन किया गया जिसे दर्शकों नेड बहुत सराहा | नाटक में मुख्य रूप से वर्तमान समाज में पुरुषों की स्थिति का चित्रण किया गया था | नाटक की शुरुआत एक मनोचिकित्सक के क्लिनिक में तनाव ग्रस्त युवा की व्यथा से होती है जो अपने दर्द का इज़हार किसी के भी सामने इस लिए नहीं कर पाता क्योंकि समाज उसे यही ताना मारता है कि मर्द कभी नहीं रोते, मर्द को कभी दर्द नहीं होता |

इसके बाद एक ऐसे अधेड़ उम्र के व्यक्ति की कहानी सामने आती है जिसे एक युवा लडकी शुगर डैडी के रूप में इस्तेमाल करते हुए उसके पैसे लूटती है और उलटा उसे ही धमकी देती है | वह भी अपने दर्द को किसी के सामने बयाँ नहीं कर पाता | इसी प्रकार नाटक में एक और मोड़ तब आता है जब हम देखते हैं कि एक नवविवाहित पति पत्नी में पति की शराफत का नाजायज़ फायदा उठाते हुए पत्नी उसे पहले ब्लैक मेल करती है फिर कोर्ट की धमकी देकर पैसे ऐंठती है | पति भी मर्द होने के कारण लाचार ही रहता है | इसी क्रम में एक नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस और घर के दमन चक्र में फंस कर बेहाल हो जाता है पर अपना दुःख बता नहीं पाता | अंतिम कहानी के रूप में हम देखते हैं कि किस प्रकार सडक पर मामूली से धक्के का फायदा उठाते हुए एक लडकी सिविल परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक को झूठा आरोप लगाकर पुलिस के हवाले कर देती है जिससे उस लड़के का कैरियर तबाह हो जाता है | नाटक में अंत में सभी युवा एक साथ मंच पर आते हैं और दर्शकों से अनुरोध करते हैं कि आप अपनी बेटियों को भी बेटों के अनुसार ही उचित संस्कार दें ताकि कल आपमें से ही किसी के बेटे या भाई के साथ ऐसी प्रताड़ना ना हो | किसी का बेटा नीले ड्रम में ना मिले और नाही किसी युवक को पहाड़ी से धक्का दिया जाये | नाटक की विशेषता राजेश आत्रेय द्वारा उठाया गया नवीनतम कथानक, सटीक संवाद और उत्कृष्ट निर्देशन रहा | नाटक में मुख्य कलाकार थे कृष अग्रवाल, डॉक्टर वरुण खन्ना, माधुरी गहलौत, ज्योत्स्ना जोशी, आशु गुप्ता, सोनिमा सेतिया, दीपक शर्मा, तृष वर्मा, अरहम जैन, हरदिलजीत सिंह, कशीश, हंसिका, कल्पित तंवर, नीना बजाज और संजीव बंसल आदि |