लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

युवाओं का नेतृत्व और सीनियरों के तजुर्बे से होगा हल्के का विकास…..

अमृतसर। आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा नेता अक्षय शर्मा को आज हल्का उत्तरी के दिग्गजों का समर्थन मिला। वार्ड नंबर 16 में भाजपा के कर्मठ नेता कुकी महाजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पप्पू महाजन, डॉक्टर राजीव देव, मंडल प्रधान चरणजीत सिंह, संजीव शर्मा, टंडन जी ओर बॉबी जी सहित कई भाजपा के जुझारू नेता मौजूद थे।

इस दौरान हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि कर्मठ ओर दिग्गज नेताओं के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी की नीतियां जन जन तक फैली हैं, ओर देश लगातार विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि हल्का उत्तरी में आज मौजूद सीनियर नेताओं ने उन्हें मौके दिया ओर उनकी बात को जन जन तक पहुंचाया इसके लिए वो बेहद आभारी हैं ओर हमेशा रहेंगे।

अक्षय ने कहा कि पंजाब को इस समय एक स्थिर ओर मजबूत सरकार की जरूरत है जो कि यहां के हालातों को समझकर इसे वैसा ही रंगला पंजाब बनाए जो कि हमारे बजुर्गों ने दिया था ओर उसके लिए सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर गृह मंत्री अमित शाह जैसा नेतृत्व की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और युवाओं का जोश और दिग्गजों के साथ से पंजाब को विकसित पंजाब बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि उनका पूर्ण समर्थन दे ताकि वो इस हल्के को बदल सकें और लोगों को एक सफल जीवन देने का प्रयास कर सकें।