जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस…..
भारत वर्ष मे नवंबर की 14 तारीख को बाल दिवस के रूप में जाना जाता है इसी सिलसिले में ऑर्बिट सिग्नेचर वॉक, जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन *इन्फिनिटी मेलोडीज़* द्वारा किया गया।
इस अवसर पर क्विज मास्टर *किशोर कुमार शर्मा* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गौरतलाप है कि किशोर शर्मा ट्राई सिटी में क्विज मास्टर के नाम से मशहूर है उन्होंने इस कार्यक्रम के संदर्भ में बताया कि यहां उन्हें बहुत अच्छा लगा, बच्चे तो बच्चे ही होते हैं और उन्हें भगवान का रूप कहा जाता है पर जब वह वंचित बच्चों के बारे में सोचते हैं तो उन्हें लगता है कि भगवान के इस रूप को भी हर तरह से अपना बचपन जीने का अधिकार है और जितनी संभव हो पाए उतना वह अपना समर्थन और सहायता इन बच्चों को प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के दरमियाँ बच्चों से भारतवर्ष के इतिहास व वर्तमान के संबंध मे प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर पर विशेष पुरस्कार दिए गए। बच्चों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए।
कार्यक्रम का संचालन *श्रीमती सुप्रिया सेनगुप्ता* द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। सभी बच्चों ने इस उत्सव का खूब आनंद लिया।


