लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

विमुक्त घुमंतू जाति जनजाति टास्क फोर्स पंजाब ने मिशन 2027 में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने की घोषणा की……

चंडीगढ़( ):-आज प्रेस क्लब, सेक्टर 27 चंडीगढ़ में विमुक्त घुमंतू जाति जनजाति टास्क फोर्स (डी नॉटिफाइड टास्क फोर्स) पंजाब, अनुसूचित जाति विभाग की प्रेस वार्ता प्रदेश चेयरमैन लखा राम लालका की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समन्वयक, अनुसूचित जाति विभाग, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी व प्रभारी विमुक्त घुमंतू जाति जनजाति टास्क फोर्स, पंजाब, श्री अशोक बरतिया थे।

इस अवसर पर सुरिंदर कुमार बिल्ला- वर्किंग चेयरमैन, डी एन टी टास्क फोर्स, मेवा सिंह चौहान- वर्किग चेयरमैन, डी एन टी टास्क फोर्स, सेवा वड़ियाल- जनरल सेक्रेटरी, डी एन टी टास्क फोर्स, बलदेव सिंह डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट फाजिल्का, स्वर्ण लाल- जालंधर, विपिन कुमार- डिस्ट्रिक्ट फाजिल्का, सतपाल बनूड़-जनरल सेक्रेटरी, डी एन टी टास्क फोर्स, जतिंदर ज्योति- डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट होशियारपुर, पाला राम-डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन भटिंडा, अचन सिंह- चेयरमैन डी एन टी टास्क फोर्स अमृतसर, जसविंदर सिंह- डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मुक्तसर, गुरसेवक सिंह- डिस्ट्रिक्ट जैतो, सुरजीत सिंह भगतपुरा-डिस्ट्रिक्ट बरनाला, लछमन दास लखिया- डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मानसा, सीमा देवी- वाईस चेयरमैन मोहाली, नारो देवी- मोहाली, विमला देवी मोहाली, मुकेश जौहरी सांसी- डिस्ट्रिक्ट लुधियाना, अमर सिंह- डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पटियाला, परमजीत सिंह रिंका- पठानकोट, मलकीत सिंह- बुचो मंडी भटिंडा, एडवोकेट मनप्रीत लकी- जालंधर, बलजीत सिंह- डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अमृतसर सिटी, अमरीक राम- सेक्रेटरी अमृतसर और सुरिंदर सिंह सरपंच- डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मीठापुर गुरदासपुर सहित मस्सा सिंह सरपंच- गुरदासपुर इत्यादि भी उपस्थित थे।

लखा राम लालका ने पंजाब विधानसभा चुनाव के अंतर्गत मिशन 2027 का आगाज करने व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में डी एन टी टास्क फोर्स के अहम रोल की घोषणा की।

लालका जी ने कहा कि सरकार द्वारा डी.एन. टी. समाज की जनगणना न कर इस समाज के साथ कुठाराघात किया गया है। एस.आई.आर. की तलवार भी घुमंतू जातियों पर लटक रही है, इसको भी रद्द करने की उन्होंने मांग की।

लखा राम लालका ने कहा कि पंजाब प्रदेश में नशे और गैंगस्टर चरम पर है। सरकार इनके खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चलाने और इसको जड़ से खत्म करने का ढिंढोरा तो पीट रही है। लेकिन राज्य सरकार इस पर अंकुश लगाने और नकेल कसने में पूरी तरह से विफल रही है। डी एन टी टास्क फोर्स राज्य सरकार की पूरी तरह से निंदा करती है। वहीं उन्होंने विमुक्त घुमंतू जाति जनजाति टास्क फोर्स (डी नॉटिफाइड टास्क फोर्स) पंजाब समुदाय के लिए राज्य में प्राइमरी से यूनिवर्सिटी लेवल तक फ्री शिक्षा की भी मांग की। उन्होंने बताया कि क्यों कि उनका समुदाय आर्थिक रूप से अन्य समुदाय से काफी पिछड़ा हुआ और कमजोर है, इसलिए इस समुदाय के बच्चों को फ्री शिक्षा दिया जाना भी उनकी प्रमुख मांगों में शामिल है।

अशोक बरतिया जी ने कहा कि आज पूरे देश में न्याय योद्धा राहुल गांधी जी की ओर इस देश का वंचित, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, युवा, महिला, किसान, व्यापारी वर्ग पूरी आस्था के साथ देख रहा है, क्योंकि वर्तमान मोदी सरकार ने वोट चोरी कर देश के लोकतांत्रिक ढांचे से खिलवाड़ कर देश से गद्दारी की है।

बरतिया जी ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत प्रभाव से पदच्युत कर जेल में डाल देना चाहिए। बरतिया जी ने टास्क फोर्स के सभी पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी में व पार्टी के सत्ता में आने के बाद समाज की सभी जरूरी मांगें मानकर उन पर कार्य किया जाएगा व शीघ्र एक शिष्टमंडल कांग्रेस हाईकमान से मिलकर अपनी मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा करेगा।

जो वंचित वर्ग के लिए योजनाएं कांग्रेस ने अपने राज में लागू की थीं, उनको बंद करने का आम आदमी पार्टी सरकार को जवाब वोट की चोट से चुनाव में दिया जाएगा। राहुल गांधी जी का सपना है कि पंजाब नशा मुक्त हो, किसान खुशहाल हो, युवा वर्ग को काम मिले, महिलाओं का सम्मान हो, भाईचारा कायम हो।

लखा राम लालका ने अंत मे कहा कि डी एन टी टास्क फोर्स का एक सदस्य पंजाब कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी में शामिल किया जाए। वहीं अगर समुदाय का कोई सदस्य चुनाव लड़ना चाहता हो, तो सर्वे के आधार पर टिकट भी दिया जाए।पंजाब के हर हल्के में हमारी सभी बॉडीज पूर्ण है, चाहे वो ब्लॉक स्तर पर हो, जिला स्तर पर हो या फिर राज्य स्तर पर। हर हल्के में 10000 से 14000 की हमारी वोट है। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर हमारी जनजाति के बारे में अवश्य सोचा जाए।