भाविप की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित: सेक्टर-40 का स्कूल रहा प्रथम…..
चंडीगढ़: भारत विकास परिषद (भाविप) द्वारा स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय गीतों की समूहगान प्रतियोगिता सेक्टर 18-सी स्थित पीएम श्री राजकीय महिला मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में हुआ। प्रतियोगिता में चंडीगढ़, मोहाली और रोपड़ की विजेता टीमों के करीब 125 बच्चों ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कलाकार श्री बलकार सिद्धू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुभारम्भ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् से हुई। प्रतियोगिता के नियमों के तहत सभी टीमों ने परिषद की पुस्तिका ‘राष्ट्रीय चेतना के स्वर’ में से एक हिंदी और एक संस्कृत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। साथ ही चंडीगढ़ सेंट्रल व रोपड़ की टीमों ने लोक गीत भी गाए।
वरिष्ठ संगीतज्ञों डॉ. पंकज माला शर्मा, श्री सोमेश गुप्ता और डॉ. हरप्रीत सिंह के निर्णय के आधार पर समूहगान में राजकीय विद्यालय सेक्टर 40-A की टीम प्रथम, सेक्टर 18-C की टीम द्वितीय और मोहाली की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं, लोकगीत प्रतियोगिता में सेक्टर 18-C की टीम ने प्रथम और रोपड़ ज़िला की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाविप चंडीगढ़ के प्रांत अध्यक्ष डॉ. एम. के. विरमानी और महासचिव श्री मनजीत सिंह ने बच्चों को देशप्रेम की प्रेरणा दी। ट्रस्ट निदेशक श्री अजय दत्ता ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मनजीत कौर गिल, उषा अरोड़ा, एस आर शर्मा, सुकांत अब्रोल,राकेश दत्ता, राकेश मल्होत्रा, तिलक राज वधवा,सुमन गुप्ता, नवनीत गौर्ड सहित परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे,


