श्री राम जानकी सेवा मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में कल भगवान श्री राम जी के केवट प्रसंग एवं राम वनवास का भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया गया।….
*कलाकारों ने केवट द्वारा भगवान राम को गंगा पार कराने और भगवान राम के राजमहल छोड़कर वन की ओर प्रस्थान करने के दृश्य को बड़े ही भावपूर्ण ढंग से मंच पर जीवंत किया। इन दृश्यों के माध्यम से भगवान श्री राम जी के त्याग, मर्यादा, प्रेम और भक्ति का सुंदर संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और जय श्री राम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। मंडल ने सभी भक्तों से रामलीला में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की हû
भगवान श्री राम जी की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे।


