लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

संघ के 100 वर्ष और राष्ट्रीय गीत ‘वन्देमातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम…..

पंचकूला, 15 अक्टूबर 2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने तथा राष्ट्रीय गीत ‘वन्देमातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला और संस्कार भारती, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में ‘संघ गीतायनम्’ संगीत व नृत्योत्सव का आयोजन 17 अक्टूबर, शनिवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे सेक्टर-1, पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह के सभागार में आयोजित होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मयंक बिन्दल, प्रचार-प्रसार प्रमुख, संस्कार भारती, पंचकूला इकाई ने बताया कि यह विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (1925-2025) और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत ‘वन्देमातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ (1875-2025) को समर्पित है। कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि संगीत निर्देशक अरुणकांत के निर्देशन में संघ गीतों और नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की यात्रा, राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण के संकल्प के साथ-साथ ‘वन्देमातरम्’ से जुड़ी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम में पंचकूला नगर निगम के महापौर श्री श्यामलाल बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मयंक बिन्दल ने कहा कि ‘संघ गीतायनम्’ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि देश की गौरवशाली परंपराओं, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को संगीत एवं नृत्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का एक विशेष प्रयास है। यह आयोजन नई पीढ़ी को देश के इतिहास, राष्ट्रीय गीत ‘वन्देमातरम्’ के महत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।