लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

रालोद के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक भी प्रशासन व निगम अधिकारियों से मिल कर वेंडर्स की मांगों को हल कराएंगे….

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने आज चण्डीगढ़ में एक प्रेस वार्ता के दौरान वेंडर्स को आश्वासन दिया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी चण्डीगढ़ के वेंडर्स की समस्याओं को लोकसभा सत्र में जोरदार तरीके से उठाएंगे।

प्राप्त विवरणानुसार पार्टी के स्थानीय उपाध्यक्ष राम मिलन गौड़, जोकि फुटपाथ साईकिल एंड रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष भी है, ने त्रिलोक त्यागी के समक्ष वेंडर्स को प्रशासन द्वारा उनकी जगह से स्थानांतरित करने व उनका रोज़गार छीने जाने के संबंध में मांगों का ज्ञापन सौंपा था जिस पर त्रिलोक त्यागी ने आश्वासन दिया कि वो इस मुद्दे को जयंत चौधरी के समक्ष रखेंगे व उनसे पार्लियामेंट में उठाने के लिए जोर देंगे ताकि रेहड़ी फड़ी वालों को हटाया न जाए। मीडिया प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक ने भी कहा कि वह भी चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों के समक्ष वेंडर्स के मुद्दे पर बात करेंगे और इनकी मांगों को जल्द से जल्द हल कराएंगे।

उधर आज राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), चण्डीगढ़ के तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष विधाशंकर पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने वर्ष 1954 में कृषि उपज बढ़ाने के उद्देश्य से मिट्टी की जांच की व्यवस्था शुरू कराई थी। उन्होंने अंग्रेजी शासन के उस कानून को भी समाप्त कराया, जिसके तहत नहर की पटरी पर ग्रामीणों के चलने पर रोक थी। इसके साथ ही नाबार्ड की स्थापना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचारों, चौधरी अजीत सिंह के संघर्ष और चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व को आधार बनाकर राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को प्रदेश भर में और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा संगठन का विस्तार पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ सर्व समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान विद्या शंकर पाठक ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव जगतार सिंह भुल्लर, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह, पंजाब प्रभारी दिलप्रीत सिंह कोहली, प्रदेश उपाध्यक्ष राममिलन गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष ललित भाटिया, प्रमुख प्रदेश महासचिव अशोक गर्ग, प्रदेश महासचिव सरबजीत सिंह , प्रदेश महासचिव डॉ. विकास धवन, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि जयसवाल, सामाजिक न्याय मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, सजीव वर्मा, कार्यालय सचिव राखी मेहरा सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।

[ 90446 51023 ]