मौली जागरां में तुषार फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए आरामदायक वस्त्र…..
चंडीगढ़, 25 जुलाई 2026: समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत तुषार फाउंडेशन द्वारा मौली जागरां, में एक विशेष सेवा अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को गर्मियों के लिए आरामदायक वस्त्र तथा जलपान वितरित किया गया। यह पहल फाउंडेशन की सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक और महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के डायरेक्टर यादविंदर सिंह ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हमारा कर्तव्य है। गर्मी को देखते हुए हमने बच्चों के लिए आरामदायक वस्त्रों की व्यवस्था की। तुषार फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, पोषण और बच्चों की अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर फाउंडेशन के एडवाइजर एवं फिटनेस आइकन ऑफ इंडिया त्रिपत सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को वस्त्र वितरित करने के साथ-साथ उनसे संवाद किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए स्वास्थ्य एवं फिटनेस से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बच्चों को बचपन से ही अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
फाउंडेशन की डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध गायिका किरण कौर ने कहा कि समाज सेवा हमारी प्राथमिकता है और हम भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखेंगे। हमारा विश्वास है कि हर छोटा प्रयास समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है। मिलकर हम बच्चों और समाज के जीवन में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन ला सकते हैं।
इस सेवा अभियान में 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। यह पहल तुषार फाउंडेशन के उस संकल्प को दर्शाती है, जिसके तहत वह जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण तथा समग्र विकास के लिए निरंतर सहयोग प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है।


