लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर-42 सी मार्केट में नई सीवरेज पाइपलाइन का शुभारंभ:….

चंडीगढ़, 24 जुलाई 2026:- वार्ड नम्बर 24 के अधीन आती सेक्टर-42 सी मार्केट में नई सीवरेज पाइपलाइन का शुभारंभ क्षेत्र के पार्षद एवं पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर जसबीर सिंह बंटी के प्रयासों से संपन्न हुआ। इस जनहित परियोजना के पूरा होने से मार्केट के दुकानदारों को सीवरेज कनेक्शन लेने में आ रही वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान मिल गया है।

कार्य का शुभारंभ सनातन धर्म मंदिर के शिव कुमार नागपाल, मार्केट से अजय अरोड़ा, आर सी डबल्यू ए से राजकुमार शर्मा, सज्जन बंसल, अमित मित्तल, एवं नीलम वढेरा द्वारा नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया गया।

इस अवसर पर पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि सेक्टर-42 सी मार्केट में पहले से ही पेयजल पाइपलाइन उपलब्ध थी, जबकि सीवरेज पाइपलाइन के अभाव में दुकानदारों, विशेषकर, रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्य व्यवसाय संचालकों सहित अनेक दुकानदारों को सीवरेज कनेक्शन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब नई सीवरेज पाइपलाइन बिछने के बाद सभी पात्र दुकानदार आसानी से पानी एवं सीवरेज कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे। जिससे व्यापार संचालन सुगम होगा तथा मार्केट में स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा वार्ड के विकास और जनहित के कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर एसडीओ यशपाल गुप्ता ने बताया कि सीवरेज पाइपलाइन का कार्य अगले 15 दिनों के भीतर पूरी तरह संपन्न कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान बरसात के मौसम में मिट्टी स्वाभाविक रूप से अच्छी तरह बैठ जाएगी, जिससे बाद में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जा सकेगा।

इस अवसर पर पवन कुमार सिंगला, एसडीओ यशपाल गुप्ता, गौरव शर्मा, मुकेश सोनी, तिलक राज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, दुकानदार एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अजय अरोड़ा जी ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए क्षेत्र के पार्षद जसबीर सिंह बंटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई सीवरेज पाइपलाइन से दुकानदारों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इससे न केवल सीवरेज कनेक्शन लेने में सुविधा होगी, बल्कि सेक्टर-42 सी मार्केट की स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।