दिल्ली जंतर-मंतर पर जारी अनशन को न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) ने CJP का समर्थन, एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर गहरी चिंता जताई : NCP…..
नई दिल्ली। जंतर-मंतर, नई दिल्ली में देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा किए जा रहे अनशन को न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) ने CJP (कॉकरेच जनता पार्टी) को अपना समर्थन दिया।
पार्टी के सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से लगातार अनशन पर हैं और उनके लगातार गिरते स्वास्थ्य को लेकर पार्टी गहरी चिंता व्यक्त करती है।
एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह जनआंदोलन अपने उद्देश्य को अवश्य प्राप्त करेगा और लोकतांत्रिक संघर्ष के माध्यम से जनता की आवाज़ बुलंद होगी। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर गंभीर संवाद और जवाबदेही आवश्यक है।
उन्होंने सोनम वांगचुक से विनम्र अपील करते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए वे अपने अनशन को विराम देने पर विचार करें तथा इस संघर्ष को सामूहिक शक्ति, जनसमर्थन और लोकतांत्रिक प्रयासों के माध्यम से आगे बढ़ाएँ।
एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि “एक सशक्त आंदोलन के लिए नेतृत्व का स्वस्थ और सुरक्षित रहना भी उतना ही आवश्यक है। आंदोलन की सफलता केवल संघर्ष से ही नहीं, बल्कि नेतृत्व की निरंतर सक्रियता और जनभागीदारी से भी सुनिश्चित होती है।”
न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) लोकतांत्रिक मूल्यों, शांतिपूर्ण जनआंदोलनों और जनता से जुड़े मुद्दों के समर्थन में सदैव खड़ी रहेगी तथा शिक्षा व्यवस्था से संबंधित जनभावनाओं का सम्मान करने की अपील करती है।


