लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने कृष्णा मार्केट में स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट का किया उद्घाटन….

चंडीगढ़, 10 जुलाई:- नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने आज अपने वार्ड के तहत सेक्टर 41-ए में स्थित कृष्णा मार्केट में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट का उद्घाटन किया और उन्हें दुकानदारों व आम जनता के लिए खोल दिया।

उद्घाटन के बाद दुकानदारों से बात करते हुए काउंसलर हरदीप सिंह ने कहा कि इन टॉयलेट में बहुत आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। टॉयलेट में सोलर पैनल इन्वर्टर लगाया गया है ताकि बिजली की कोई समस्या न हो।

एक खास अलार्म भी लगाया गया है ताकि इमरजेंसी की स्थिति में टॉयलेट के अंदर बंद कोई भी व्यक्ति अलार्म बटन दबा सके। इसके अलावा, महिलाओं के सैनिटरी पैड को नष्ट करने की सुविधा भी दी गई है।

काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा अपने वार्ड के निवासियों और वार्ड के अंतर्गत आने वाले बाजारों के दुकानदारों की हर सुविधा और आराम के लिए प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे इन टॉयलेट की सफाई का ध्यान रखें।

इस मौके पर कृष्णा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश काका, सचिव ईश्वर चंद गोयल, कैशियर सुशील राणा, चेयरमैन सिकंदर सचदेवा के साथ-साथ संतोष कुमार, लियाकत अली, दीपक सेठी, राजू अरोड़ा जैसे अन्य दुकानदार भी मौजूद थे। उन्होंने दुकानदारों की समस्याओं को हल करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला का धन्यवाद किया।