लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भारत विकास परिषद ने जरूरतमंद कन्या की शादी करवाई….

भारत विकास परिषद शाखा नॉर्थ 5 चंडीगढ़ ने सेवा सहयोग प्रकल्प के अंतर्गत आज दीपक मित्तल की अध्यक्षता में एक जरूरतमंद लड़की की शादी श्री सत्यनारायण मंदिर धर्मशाला सेक्टर 22-C चंडीगढ़ में धूमधाम से की। सचिव कमलेश अरोड़ा ने बताया वर वधु को आशीर्वाद के रूप में घर बसाने के लिए हर जरूरत का सामान दिया गया ।

इस अवसर पर श्री अजय दत्ता डायरेक्टर इंदिरा होलीडे होम चैरिटेबल हॉस्पिटल, प्रांतीय अध्यक्ष एम के विरमानी, पूर्व अध्यक्ष पी के शर्मा, भूपेंद्र कुमार सहित 10 प्रांतीय पदाधिकारी और, शाखा ईस्ट 1, 2, 5 और शाखा वेस्ट 2 पदाधिकारी सहित निर्मल अग्रवाल, प्रेमलता शाह, कुसुम अरोड़ा,ललित मोहन गुप्ता, अजय सिंगला,राखी शर्मा सहित शाखा के 40 सदस्यों की सेवा और गरिमामयी उपस्थिति रही