सांसद मनीष तिवारी ने अनाज मंडी में सोलर लाइटों का किया उद्घाटन….
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MP LAD Fund) के अंतर्गत अनाज मंडी में लगाई गई सोलर लाइटों का आज श्री मनीष तिवारी, सांसद, चंडीगढ़ द्वारा उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम 3 जुलाई 2026 को सायं 6:30 बजे अनाज मंडी में आयोजित किया गया।
सोलर लाइटों के इस उद्घाटन समारोह में श्री मनीष तिवारी जी के साथ श्रीमती खुशप्रीत कौर (डैनिक्स), श्री संजीव चड्ढा जी (अध्यक्ष, सीबीएम), श्री हरमोहिंदर सिंह लक्की एवं श्री कृष्ण बावा जी भी उपस्थित रहे।
अनाज मंडी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मोहित सूद, चेयरमैन श्री राज कुमार बंसल, महासचिव श्री राहुल गोयल एवं महासचिव श्री आशीष पाहवा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा अनाज मंडी में सुरक्षा एवं रोशनी की सुविधा बढ़ाने की इस पहल के लिए उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर अनाज मंडी के सदस्य भी स्वागत हेतु उपस्थित रहे।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों के लिए हाई टी का आयोजन किया गया।
— अनाज मंडी वेलफेयर एसोसिएशन


