लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान ने पद्म श्री से सम्मानित समाजसेवी सरदार इंदरजीत सिंह सिद्धू को सम्मानित किया…..

चंडीगढ़ के 88 वर्षीय सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू को सामाजिक सेवा में उनके असाधारण योगदान के लिए “अनाम नायकों” की श्रेणी में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। स्थानीय स्तर पर “झाड़ू योद्धा” के नाम से प्रसिद्ध सिद्धू को यह सम्मान नागरिक स्वच्छता के प्रति उनके तीन दशकों लंबे समर्पण को दर्शाता है।

गुरु नानक जी के संदेश “पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत” को आत्मसात करके उन्होंने समाज के सामने एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया है और जो समाज साधारणतया सफाई को सिर्फ सरकार का उत्तरदायित्व मानता है और अपने कर्तव्य से दूर रहता है, उस समाज को अपने आचरण से एक बहुत सशक्त मार्गदर्शन दिया है।

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था ने आज उनसे विशेष भेंट करके सम्मानित किया और यह आश्वासन दिया कि हम सभी लोगों को इस विषय पर अधिक जागरूक करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर श्री अनूप सरीन, समाजसेवी एवं संस्थापक, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान के साथ विशव गुप्ता, पायलट सिंह, पुष्पा, अनिल और सुनीता भी उपस्थित रहे।