लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चण्डीगढ़ के ‘स्वच्छता दूत’ सरदार इंद्रजीत सिंह सिद्धू को ‘पदम श्री’ मिलने पर शहरवासियों और भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न…..

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले और जमीनी स्तर पर स्वच्छता की अलख जगाने वाले सरदार इंद्रजीत सिंह सिद्धू को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजे जाने पर आज शहर में भारी उत्साह देखा गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, चंडीगढ़ वासियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सिरोपा,गुलदस्ते भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

ताने सुने, मज़ाक उड़ा… पर मैं रुका नहीं : पद्मश्री इंद्रजीत सिंह सिद्धू

मीडिया को संबोधित करते हुए भावुक क्षणों में पद्मश्री सरदार इंद्रजीत सिंह सिद्धू ने अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में जब मैं सड़कों पर उतरकर सफाई करता था, तो लोग मेरा मज़ाक उड़ाते थे। कई तरह के ताने सुनने को मिलते थे, लेकिन मैंने कभी परवाह नहीं की और अपने मिशन में लगा रहा। आज इस निस्वार्थ सेवा का फल मुझे मिला है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई अपनी मुलाक़ात के उस यादगार पल को भी याद किया, जिसने उनके हौसले को आसमान पर पहुँचा दिया। सिद्धू ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे बेहद आत्मीयता से मिलते हुए कहा था कि इंद्रजीत जी ने तो पूरा चंडीगढ़ साफ़ कर दिया।

45 डिग्री की धूप हो या कड़कती ठंड, सिद्धू जी ने कभी आराम नहीं किया : अमित राणा

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सचिव अमित राणा ने सरदार इंद्रजीत सिंह सिद्धू के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि सिद्धू जी अब सिर्फ चंडीगढ़ के नहीं, बल्कि पूरे देश के स्वच्छता के असली ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने 44-45 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी हो, कड़कती सर्दी हो या फिर देर रात का वक्त, हमेशा आगे बढ़कर सफाई का सराहनीय कार्य किया है। समूचा चंडीगढ़वासी उन्हें हृदय से इस सम्मान के लिए बधाई देता है।

एक वीडियो ने बदला इतिहास : एडवोकेट गौरव गोयल

भाजपा नेता एडवोकेट गौरव गोयल ने पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके द्वारा बनाई गई एक छोटी सी वीडियो इतनी बड़ी क्रांति ला देगी। गौरव गोयल ने कहा कि मैंने जब सिद्धू जी के काम की वीडियो बनाई थी, तो यह उम्मीद नहीं थी कि यह इतनी ट्रेंड कर जाएगी कि सीधे सरकार के उच्च गलियारों तक पहुँचेगी और सरकार उन्हें इतने बड़े सम्मान से नवाज देगी। यह जमीनी स्तर पर काम करने वाले सच्चे कर्मयोगी की जीत है।

सरदार इंद्रजीत सिंह सिद्धू को सम्मानित करने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से गणेश झा, शीनू अग्रवाल, विजय बाली, रोहित शर्मा, सुशील अग्रवाल ,वागीश दीक्षित, अश्वनी शर्मा, मोहिंदर निराला, विशाल, गगन जिंदल, वरिन्दर सहित भारी संख्या में सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि यह सम्मान चंडीगढ़ के हर उस नागरिक का सम्मान है जो शहर को सुंदर बनाए रखने में अपना योगदान देता है