लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

‘पंचम – द लीजेंड’ के नाम संगीतमय श्रद्धांजलि, 28 जून को गूंजेंगे आर.डी. बर्मन के सदाबहार गीत….

नंद एंटरटेनमेंट जीरकपुर की तरफ से गायक नंदकिशोर द्वारा एक भावभीनी श्रद्धांजलि *पंचम* के नाम से हिंदी फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाले महान संगीतकार राहुल देव बर्मन को समर्पित की जा रही है। शेरी बैंड के लाइव आर्केस्ट्रा से सुसज्जित इस संगीतमय कार्यक्रम में ट्राईसिटी के अलग-अलग हिस्से से आए सिंगर राहुल देव बर्मन की म्यूजिक थीम पर गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। चीफ गेस्ट के तौर पर हरियाणा के रिटायर्ड आई.ए.एस ऑफिसर और संगीत कला प्रेमी एस.एस. प्रसाद, रंजू प्रसाद, अमरटैक्स के अरुण ग्रोवर और हरियाणा के ऑफिसर जगदीश ढांडा व मशहूर क्विज मास्टर किशोर शर्मा स्पेशल गेस्ट ऑफ़ ओनर रहेंगे। नंदकिशोर ने बताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम का थीम को *डिफरेंटली डिफरेंट-पंचम-दी लिजेंड* का नाम दिया है और इसका फर्क वहां जाकर महसूस हो जाएगा कि यह किस तरह औरों से अलग कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह कई कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं लेकिन लाइव बैंड पर यह पहला प्रोग्राम है। जून 28 रविवार को चंडीगढ़ सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में शाम 3:30 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में सभी लोग सादर आमंत्रित हैं।