लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था….

अमृतसर, 12 जून: बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची, जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और लोग कल शाम से ही पानी के लिए परेशान रहे।

इस संबंध में जानकारी मिलते ही हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा अपनी टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाते हुए पीने के पानी की व्यवस्था करवाई। उन्होंने कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती, तब तक जरूरतमंद लोगों तक पीने के पानी की सेवा लगातार जारी रखी जाएगी।

अक्षय शर्मा ने कहा कि बीती शाम आई तेज आंधी एक प्राकृतिक आपदा थी, जिसके कारण कई स्थानों पर नुकसान हुआ। हालांकि, इसके बावजूद आज शाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई, जिससे लोग पीने के पानी के लिए तरसते रहे। उन्होंने इसे राज्य सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में भी सरकार नाकाम साबित हो रही है। तकनीक के इस दौर में भी यदि पूरे दिन बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।

अक्षय शर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश में सड़कों की स्थिति खराब है, लोगों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। वहीं, नशे की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जबकि सरकार केवल विज्ञापनों तक सीमित नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।