लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

नगर निगम की सैनिटेशन मीटिंग फिर रद्द, पार्षदों ने जताई कड़ी नाराजगी….

आज नगर निगम में आयोजित सैनिटेशन वर्कशॉप प्रोग्राम एवं निर्धारित मीटिंग में भाग लेने के लिए नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं वार्ड पार्षद श्री जसबीर सिंह, पार्षद श्रीमती प्रेम लता और पार्षद श्री दमनप्रीत सिंह पहुंचे। इस कार्यक्रम में मेयर एवं पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से प्रेजेंटेशन दी जानी थी, जिसमें सूखा, गीला एवं हैजार्डस वेस्ट गार्बेज के सही प्रबंधन और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने संबंधी जानकारी दी जानी थी। यह कार्यक्रम “छोटी कोशिश, बड़ा बदलाव” अभियान के तहत आयोजित किया गया था।

लेकिन मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मेयर द्वारा मीटिंग रद्द कर दी गई है। पार्षदों ने कहा कि यह केवल पार्षदों के साथ ही नहीं बल्कि पूरे शहर की जनता के विश्वास के साथ भी खिलवाड़ है। वहीं उन्हें यह भी जानकारी मिली कि यह मीटिंग दूसरी बार फिर रद्द की गई है।

तीनों पार्षदों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले मीटिंग तय कर दी जाती है और बाद में किसी न किसी बहाने से उसे रद्द कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि चुनावी दौर चल रहा है, ऐसे समय में पार्षद अपने वार्डों के जरूरी कार्य और जनता की समस्याएं छोड़कर बड़ी मुश्किल से समय निकालकर नगर निगम पहुंचते हैं, लेकिन वहां आकर मीटिंग रद्द होने की सूचना मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है।

पार्षद श्रीमती प्रेम लता एवं पार्षद बंटी ने अधिकारियों से जवाब मांगते हुए कहा कि जब तक मीटिंग पूरी तरह सुनिश्चित न हो, तब तक उसे बुलाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह बार-बार मीटिंग रद्द होने से पार्षदों का समय खराब होता है और जनता के कार्य भी प्रभावित होते हैं।

तीनों पार्षदों ने मांग की कि भविष्य में सैनिटेशन प्रोग्राम एवं अन्य मीटिंग आयोजित करने से पहले पूरी तैयारी और स्पष्टता सुनिश्चित की जाए ताकि जनप्रतिनिधियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।