लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, फैशन डिजाइनिंग कोर्स का नया सत्र शुरू….

वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर 45-डी, चंडीगढ़ संस्था ने फैशन डिजाइनिंग सिलाई का 6 महीने का कोर्स नए बैच के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जरुरत मंद महिलाओं व लड़कियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान संस्थापक एवं अध्यक्षा पूजा बक्शी को समाजसेवी रणवेंद्र सिंह गिल एडवोकेट द्वारा अपने स्वर्गीय पिताजी सरदार जसबीर सिंह गिल की याद में सहयोग स्वरूप फाइनेंशियली मदद प्रदान की गई और रणवेंदर गिल ने कहा कि संस्था द्वारा जरूरमंद महिलाओं और बच्चों के कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

इस नए सत्र के माध्यम से संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरत मंद महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें कौशल विकास के माध्यम से सशक्त करना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों और प्रशिक्षुओं ने इस पहल की सराहना की और आगे भी ऐसे प्रयासों को जारी रखने का संकल्प लिया।

संस्था द्वारा भविष्य में भी समाज हित में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।