लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ F33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान….

चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2026: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए ओप्पो इंडिया ने आज चंडीगढ़ में नई एफ33 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में ओप्पो एफ33 प्रो 5जी और ओप्पो एफ33 5जी स्मार्टफोन शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह एफ-सीरीज की अब तक की सबसे नई और बेहतर सीरीज है। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा, 7,000एम.ए.एच की बड़ी बैटरी, आईपी69के सुरक्षा, कलरओएस16 और 5G++ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ओप्पो एफ33 प्रो 5जी में 50मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा है, जो एक साथ ज्यादा लोगों को फोटो में शामिल कर सकता है। इसमें एआई ग्रुपफी और 0.6एक्स ऑटो-स्विच फीचर है, जिससे ग्रुप सेल्फी लेना आसान हो जाता है। इसके पीछे 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है, जो पोर्ट्रेट फोटो को बेहतर बनाता है। वहीं ओप्पो एफ33 5जी में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों फोन में 6.57 इंच की अमोलेड स्क्रीन, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक डाइमेंशन 6360 मैक्स प्रोसेसर मिलता है। 12 जीबी तक रेम और कूलिंग सिस्टम फोन को स्मूथ चलाने में मदद करते हैं। मजबूती के मामले में यह फोन आईपी69के, आईपी68 और आईपी66 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह पानी, धूल और गर्मी से सुरक्षित रहता है। साथ ही इसकी 360° मजबूत बॉडी इसे गिरने से भी बचाती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000एम.ए.एच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80 वाट फास्ट चार्जिंग से करीब 69 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। ओप्पो एफ33 प्रो 5जी और एफ33 5जी की बिक्री शुरू गई है। ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक ऑफर्स और ईएमआई विकल्पों के साथ खरीद सकते हैंइसकी कीमत 31,999 रुपये से शुरू होकर 40,999 रुपये तक है। कंपनी ग्राहकों को बैंक छूट, एक्सचेंज ऑफर और आसान ई.एम.आई. जैसी सुविधाएं भी दे रही है।

लॉन्च के दौरान ओप्पो इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस गोल्डी पटनायक ने बताया कि, “एफ सीरीज भारत की सबसे मजबूत सीरीज रही है। एफ33 सीरीज में हमने 100 डिग्री व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा और कई एआई फीचर्स दिए हैं, ताकि यूजर्स को अच्छी फोटो और मजबूत फोन एक साथ मिल सके।”