लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ में बरसाना प्रकट उत्सव का पावन और आध्यात्मिक आगाज….

चंडीगढ़ में सात दिन की पुंडरीक गोस्वामी की श्रीमद्भागवत कथा भव्य रूप से शुरू हो गई है। राधा रमण नाम के पंडाल में भक्तों की अपार भीड़ जुटी, जिन्होंने कथा का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस शुभ अवसर पर, कथा में बरसाना प्रकट उत्सव का भी आगाज हुआ, जिसे भक्तों ने बड़े उल्लास से मनाया। इस पावन अवसर पर, खुद पुंडरीक स्वामी जी की माता जी भी कथा श्रवण के लिए आईं, और निमाई पाठशाला के बच्चों का उत्साह भी खास देखने को मिला। सभी भक्तगणों ने इस कथा का गहरा आध्यात्मिक अनुभव किया।

आज चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी जी भी कथा सुनने पहुंचे I पुण्डरीक की माता और उनकी पत्नी मैया रेणुका जी भी कथा सुनने आई I कल पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया और जया किशोरी जी भी आएगी

चंडीगढ़ में बरसाना प्रकट उत्सव का पावन और आध्यात्मिक आगाज श्रीमद् भागवत कथा के साथ शुरू हुआ, बरसाना प्रकट उत्सव श्री राधा रस भागवत कथा 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलेगी I

तेजसविनी फाउंडेशन के फाउंडर हर्ष शर्मा ने ट्राइसिटी वासियों को शुभकामनाएं दी हैं और सभी को इस पावन कथा का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया है। आयोजक आज पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया जी से भी मिले और कथा के लिए निमंत्रण दिया I

गौरी शंकर सेवादल गौशाला, चंडीगढ़ से विनोद शर्मा जी आग्रह किया है कि शहरवासी अधिक से अधिक संख्या में आएं और कथा का लाभ लें। विशेष रूप से, उन्होंने युवाओं से अपने आध्यात्मिक रुचि को बढ़ाने का संदेश दिया है

सात दिन का यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 18 अप्रैल तक चलेगा और रोज़ शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होगा। सभी भक्तों के लिए एंट्री फ्री होगी। सातों दिन फ्री लंगर सेवा भी की गई है I

कथा का आयोजन गौरी शंकर सेवादल गौशाला, सेक्टर 45 चंडीगढ़, तेजस्विनी फाउंडेशन पंचकूला द्वारा श्रद्धा के साथ किया जा रहा है, जिसमें ट्राइसिटी के कई सामाजिक और धार्मिक संगठन हिस्सा ले रहे हैं।

आज विशेष रूप से हर्ष शर्मा, विनोद शर्मा, सुनील शर्मा, राहुल महाजन, रजनीश शर्मा, सुमित शर्मा, रमेश शर्मा, अजय गुप्ता, सुनील अरोड़ा, मुनीश बजाज, टेक चंद, कमल गुप्ता और निमाई पाठशाला के बच्चे मौजूद रहे I