लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन द्वारा विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित….

मोहाली, 5 अप्रैल (रविवार): ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन, चंडीगढ़ द्वारा जिला मोहाली के गांव लखनौर में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 100 गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट, कॉपी, रजिस्टर एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री के साथ-साथ खाने-पीने की वस्तुएं वितरित की गईं।

कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य, कविताएं एवं नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनको विशेष उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पिछले वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गांव के सरपंच श्री जसपाल जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कुलदीप कौर सहित सहयोगी श्री राजिंदर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी को भी सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष श्री रितेश भाटिया ने बताया कि ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग देना तथा समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना है।