लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बाबा बालक नाथ जी के जयकारो के बीच निकली श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की भव्य शोभा यात्रा….

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल (पंजीकृत) चंडीगढ़ की ओर से आज श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की 23वीं विशाल शोभा यात्रा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में बाबा जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शोभा यात्रा शुरू होने से पहले श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, सेक्टर-29 में विधिवत हवन-यज्ञ और झंडा पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बाबा जी का आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शोभा यात्रा की शुरुआत की गई।

यह शोभा यात्रा सेक्टर-29 स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर सेक्टर-30,20, 21, 22, 23 के बाजारों, इसके बाद बत्रा चौक सेक्टर-37, सेक्टर-38, 40 और 41 से होती हुई अंत में श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-42 में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों और धार्मिक संस्थाओं ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का अभिनंदन किया गया।

शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्तजन “जय बाबा बालक नाथ” के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से आगे बढ़ते रहे। भजन-कीर्तन और धार्मिक झांकियों ने शोभा यात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए रोट प्रसाद भी वितरित किया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मंडल के चेयरमैन तरसेम शर्मा, प्रधान ओम ठाकुर, मुख्य सलाहकार वासुदेव शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पृथ्वी सिंह प्रजापति, वाइस प्रेसिडेंट नंद लाल, जनरल सेक्रेटरी रमेश सहोड़, फाइनेंस सेक्रेटरी विजय राणा, ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी रोशन भारद्वाज, प्रोपेगेंडा सेक्रेटरी रोहित मौधगिल, ऑडिटर सुरिंदर शर्मा, स्टोर इंचार्ज जीवन कुमार सहित अन्य सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शोभा यात्रा का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। शोभा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला।